फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: टीटीसी में ड्रोन रिपेयर का कोर्स भी कर सकेंगे युवा

विज्ञापन
 टीटीसी में युवाओं को ड्रोन रिपेयर की ट्रेनिंग देते हुए। 
विज्ञापन
हिसार। ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग के बारे में सुना होगा पर अब प्रदेश के युवा ड्रोन रिपेयर का कोर्स भी कर सकेंगे। इसके लिए टीटीसी (उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान) ने पहल की है। इसके साथ ही टीटीसी ड्रोन रिपेयर कोर्स शुरू करने वाला प्रदेश का पहला सरकारी संस्थान बन चुका है। एक सप्ताह के के बाद प्रशिक्षुओं को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


संस्थान की ओर से किसान परिवारों से संबंध रखने वाले युवाओं को यह कोर्स निशुल्क करवाया जा रहा है। इनके अलावा कोई भी युवा इस कोर्स को करना चाहता है तो 250 रुपये देने होंगे। पहले बैच में हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, सिरसा सहित अन्य जिलों के 30 से 35 युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोर्स करने वाले ज्यादातर युवा किसान परिवार से ही संबंध रखते हैं। इस कोर्स के लिए कम से कम दसवीं पास होना जरूरी है। ट्रेनिंग हेड श्वेताभ सिंह ने बताया कि ड्रोन रिपेयर कोर्स करने के लिए युवाओं में काफी रूझान दिख रहा है।


ट्रेनिंग लेने के लिए गए थे हैदराबाद

हाल ही में संस्थान की ओर से ड्रोन रिपेयर की ट्रेनिंग के लिए चार सदस्यों का स्टाफ हैदराबाद भेजा गया था। उन्होंने एक माह तक ट्रेनिंग ली। टीटीसी के अधिकारियों के मुताबिक ड्रोन रिपेयर कोर्स से संबंधित किसी को जानकारी लेनी है तो वह संस्थान आकर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

ड्रोन रिपेयर की डिमांड को देखते हुए संस्थान में कोर्स शुरू किया गया है। प्रदेशभर से युवा प्रशिक्षण लेने पहुंच रहे हैं। कोर्स पूरा होने के बाद प्रशिक्षुओं को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

- मुकेश जैन, डायरेक्टर, टीटीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें