फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने मजबूत की आत्मनिर्भर भारत की नींव : प्रो. बिश्नोई

विज्ञापन
जीजेयू में मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन करते कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई।  - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हिसार। भारत के युवाओं न केवल लाखों रोजगार सृजित किए हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की नींव भी मजबूत की है। युवाओं की स्टार्ट-अप व उद्यमिता ने ई-कॉमर्स का परिदृश्य बदला है। खान-पान को डिजिटल मंच से जोड़ा है। होटल उद्योग को नई दिशा दी है और शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाया है।
यह बात प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने सोमवार को जीजेयू में अभियांत्रिकी दिवस और प्रौद्योगिकी दिवस के उपलक्ष्य पर यूनिवर्सिटी टू स्टार्ट-अप : इग्नाइटिंग यंग माइंडस टू इनोवेट विषय पर आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। विवि में साइंटिफिक एनालिसिस ग्रुप डीआरडीओ, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया दिल्ली के वैज्ञानिक एफ डॉ. गुरजीत सिंह वालिया मुख्य वक्ता के रूप में और ऑिस्ट्रया आईटी सर्विस नोएडा के संस्थापक एवं सीईओ नवीन गबरानी विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. गुरजीत सिंह वालिया ने युवा उद्यमियों को स्टार्ट-अप के लिए प्रेरित किया और बताया कि स्टार्ट-अप वास्तव में क्या होता है। स्टार्ट-अप को कैसे शुरू कर सकते हैं और स्टार्ट-अप को शुरू करने के लिए कहां से कहां से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने भारत की एआई मिशन और कंप्यूटर साइंस स्टार्ट-अप में अवसरों के बारे में जानकारी दी और नेशनल क्वांटम मिशन के बारे में बताया।
विशेष आमंत्रित अतिथि नवीन गबरानी ने उद्यमियता : एक यात्रा विषय पर संबोधन देते हुए उद्यमियता के आधारभूत सिद्धांतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उद्यमियता के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में भी युवा इंजीनियरों को अवगत कराया।
डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. योगेश चाबा ने कहा कि अभियांत्रिकी केवल एक-दो क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि अब अभियांत्रिकी में बहुत से क्षेत्र शामिल हो चुके हैं। डीन एफईटी प्रो. संदीप आर्य ने कहा कि प्रौद्योगिकी तेजी से बढ़ रही है। अध्यक्ष प्रो. ओमप्रकाश सांगवान ने स्वागत संबोधन किया।
विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शनी में 28 मॉडल प्रदर्शित किए गए। डॉ. विजय पाल व डॉ. मनीषा इस प्रदर्शनी के संयोजक रहे जबकि आयोजन के संयोजन डॉ. प्रियंका, डॉ. रितु डॉ. विनोद तथा डॉ. सुमित सरोहा रहे।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आकाश, सौरभ व पीयूश की टीम ने पहला, अंशुल व सिमरन की टीम ने दूसरा, राहुल, अक्षय व मुकेश की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें