हांसी। उपमंडल के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को गांव का ही एक युवक बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। युवक बच्ची का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम की है। इस दौरान युवक बाइक पर सवार होकर वहां आया और नाबालिग को बहला फुसलाकर उसे बाइक पर बिठाकर ले गया। परिजनों को जानकारी लगी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई कर ली। सदर थाना के एसएचओ प्रशिक्षु डीएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। युवक जेसीबी चालक बताया जा रहा है।