हिसार गिरी सेंटर में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में एक दूसरे को पच मारते खिलाड़ी।
हिसार। एचएयू के गिरी सेंटर में चल रही सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में मंगलवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल में पहुंचने के लिए खिलाड़ियों ने खूब मुक्के बरसाए। बुधवार को चैंपियन बनने के लिए 20 मुक्केबाज भिड़ेंगे।
सेमीफाइनल वर्ग के 55 किलो भारवर्ग में हिसार के प्रीत ने दादरी के रिषभ को 5-2 से हराकर और 70 किलो भारवर्ग में अंकित ने जीत कर फाइनल में जगह बनाई।
हरियाणा बॉक्सिंग संघ के जनरल सेक्रेटरी रविंद्र पानू ने बताया कि बुधवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। समापन समारोह में हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रेजीडेंट मेजर सत्यपाल सिंधु पहुंचेंगे। वहीं, गेस्ट ऑफ ऑन बीजेपी से जिला परिषद के चेयरमैन सोनू सिहाग शिरकत करेंगे।