गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में 9वें युवा महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ग्रुप डांस हरियाणवी और फॉक सोंग जनरल सहित विभिन्न नृत्य विधाओं की प्रस्तुतियां दी। फॉक डांस जनरल में जाट कॉलेज की टीम ने मत छेड़ मोहे कमरिया नै, सुन मोहन मुरली वाले...मेरे मारै चोट जिगरिया म्हं, तेरे चुनर की हरियाली...गीत पर शानदार प्रस्तुति दी तो दर्शक भी झूम उठे। कार्यक्रम के अंतिम दिन दीनबंधु सर छोटू राम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायथ और गुजवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
आदिवासी लोक नृत्य तेरा ताली के नृत्य पर झूमे दर्शक
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज की टीम द्वारा पेश किए राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र के लोक नृत्य ने दर्शकों को हैरत में डालने के साथ-साथ झूमने पर भी मजबूर कर दिया। इस लोक नृत्य में स्टंट, वाद्ययंत्र, गीत और नृत्य के संगम ने अपनी अलग छाप छोड़ी। इसके अलावा सबसे पहले प्रस्तुति देने वाली टीम ने सपेरा नृत्य के माध्यम से सपेरों के जीवन का चित्रण किया।
ऑडिटोरियम भरा, बाहर खड़े रहे विद्यार्थी
अंतिम दिन हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुतियां देखने के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी गुजवि पहुंचे थे। सुबह 10 बजे ऑडिटोरियम खचाखच भर गया था। 12 बजे तक हाल ये हो गया कि विश्वविद्यालय प्रशासन को गेट बंद करना पड़ा। दो हजार की क्षमता वाले ऑडिटोरियम में तीन हजार विद्यार्थी बैठे थे। विद्यार्थी सीढ़ियों तक में बैठ गए। वहीं, ऑडिटोरियम के तीनों मुख्य गेटों के बाहर करीब एक हजार विद्यार्थी अंदर जाने के लिए बहस करते रहे। इस दौरान भीड़ को कम करने के लिए करीब पौने घंटे तक कार्यक्रम रोकना पड़ा।
यह रहे परिणाम
ग्रुप डांस हरियाणवी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एफसी कॉलेज व दूसरा स्थान सीआरएम जाट कॉलेज, क्लासिकल डांस सोलो में गर्वनमेंट पीजी कॉलेज हिसार व डीएन कॉलेज हिसार प्रथम स्थान और यूटीडी की टीम ने द्वितीय, सोलो डांस हरियाणवी मेल प्रतियोगिता में डीएन कॉलेज ने पहला और सीआरएम जाट कॉलेज हिसार ने दूसरा, सोलो डांस हरियाणवी फीमेल में एफसी कॉलेज ने पहला व यूटीडी ने दूसरा, कोरियोग्राफी प्रतियोगिता में सीआरएम जाट कॉलेज ने प्रथम व डीएन कॉलेज ने द्वितीय, मेहंदी लगाओ में प्रथम स्थान पर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज व दूसरे स्थान पर गवर्नमेंट कॉलेज बरवाला की टीम रही। पोस्टर मेकिंग में एफसी कॉलेज ने पहला व सीआर लॉ कॉलेज हिसार ने दूसरा, ऑन स्पॉट पेंटिंग में डीएन कॉलेज व गवर्नमेंट महिला हिसार की टीम प्रथम स्थान पर रही। कोलाज प्रतियोगिता में महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज भिवानी रोहिला ने पहला व एफसी कॉलेज ने दूसरा, रंगोली में एफसी कॉलेज पहले तथा महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज भिवानी रोहिला की टीम दूसरे स्थान पर रही।
इंस्टालेशन में गवर्नमेंट कॉलेज हिसार की टीम ने पहला व डीएन कॉलेज हिसार की टीम ने दूसरा, कार्टूनिंग प्रतियोगिता में डीएन कॉलेज हिसार की टीम प्रथम तथा ओम इंस्टीट्यूट जुगलान की टीम ने दूसरा स्थान पर रही। ऑन स्पॉट फोटोग्राफी में यूटीडी की टीम ने पहला व सीआरएम जाट कॉलेज ने दूसरा, क्ले मॉडलिंग में गवर्नमेंट महिला कॉलेज हिसार ने प्रथम व डीएन कॉलेज ने द्वितीय, वाद विवाद में प्रतियोगिता में एसडी महिला महाविद्यालय हांसी ने पहला व डीएन कॉलेज हिसार की टीम ने दूसरा, ऐलोकेशन प्रतियोगिता में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार ने प्रथम व सीआरएम जाट कॉलेज ने दूसरा, कविता पाठ हिंदी प्रतियोगिता में महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज भिवानी रोहिला ने पहला तथा डीएन कॉलेज ने दूसरा, कविता पाठ इंगलिश प्रतियोगिता में यूटीडी ने पहला व एफसी कॉलेज ने दूसरा, कविता पाठ पंजाबी में सीआर लॉ कॉलेज हिसार ने पहला तथा गवर्नमेंट महिला कॉलेज हिसार ने दूसरा, कविता पाठ हरियाणवी प्रतियोगिता में महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज भिवानी रोहिला ने पहला व गवर्नमेंट कॉलेज नारनौंद ने दूसरा, कविता पाठ उर्दू प्रतियोगिता में डीएन कॉलेज ने पहला व सीआरएम जाट कॉलेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार पहले तथा गवर्नमेंट कॉलेज हांसी दूसरे, फॉक इंस्ट्रूमेंटल हरियाणवी सोलो प्रतियोगिता में एफजीएम गवर्नमेंट कॉलेज आदमपुर पहले व गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार दूसरे, ग्रुप सांग जनरल इंडियन में एफसी कॉलेज पहले और डीएन कॉलेज व एफजीएम कॉलेज आदमपुर दूसरे, फॉक सांग जनरल प्रतियोगिता में एसडी महिला महाविद्यालय हांसी पहले व डीएन कॉलेज दूसरे, इंडियन क्लासिकल ओरकेस्ट्रा प्रतियोगिता में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार पहले व एसडी महिला महाविद्यालय हांसी दूसरे, क्लासिकल वोकल सोलो में एफसी कॉलेज पहले व डीएन कॉलेज दूसरे, ग्रुप सॉन्ग हरियाणवी एफसी कॉलेज पहले तथा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार दूसरे, फॉक सॉन्ग सोलो हरियाणवी प्रतियोगिता में एफसी कॉलेज पहले व गवर्नमेंट कॉलेज हांसी दूसरे, वेस्ट्रन वोकल सोलो प्रतियोगिता में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार पहले और एफसी कॉलेज दूसरे, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो प्रकसन प्रतियोगिता में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार पहले व डीएन कॉलेज दूसरे, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो नॉन प्रकसन प्रतियोगिता में एसडी महिला महाविद्यालय हांसी पहले व गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार दूसरे, लाइट इंडियन वोकल सोलो प्रतियोगिता में डीएन कॉलेज पहले व गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार दूसरे, हरियाणवी ऑरकेस्ट्रा प्रतियोगिता में डीएन कॉलेज पहले व गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार दूसरे स्थान पर रहा।
ग्रुप सॉन्ग वेस्ट्रन प्रतियोगिता में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार पहले व डीएन कॉलेज दूसरे, वेस्ट्रन वोकल सोलो में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार पहले व एफसी कॉलेज दूसरे, वेस्ट्रन इंस्ट्रूमेंटल सोलो प्रतियोगिता में यूटीडी पहले व गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार दूसरे, कव्वाली प्रतियोगिता में डीएन कॉलेज पहले व सीआरएम जाट कॉलेज दूसरे, वन एक्ट प्ले हिन्दी में यूटीडी पहले व डीएन कॉलेज दूसरे, वन एक्ट प्ले संस्कृत में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार पहले व सीआरएम जाट कॉलेज दूसरे, स्किट हिन्दी में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार पहले व यूटीडी दूसरे,स्किट हरियाणवी प्रतियोगिता में यूटीडी पहले व गवर्नमेंट कॉलेज नारनौंद दूसरे, माइम प्रतियोगिता में डीएन कॉलेज पहले व यूटीडी दूसरे, मिमिक्री प्रतियोगिता में डीएन कॉलेज पहले व गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार दूसरे स्थान पर रहा।
सांग प्रतियोगिता में गवर्नमेंट कॉलेज हांसी ने प्रथम व डीएन कॉलेज हिसार ने द्वितीय, रिचुअल प्रतियोगिता में गवर्नमेंट कॉलेज नारनौंद ने पहला व महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज भिवानी रोहिला ने दूसरा, लिटरेरी वर्ग में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार ने पहला, फाइन आर्ट वर्ग में एफसी कॉलेज व डीएन कॉलेज ने संयुक्त रूप से पहला, संगीत विधाओं के वर्ग में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार ने पहला, थिएटर वर्ग में यूटीडी व डीएन कॉलेज ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। वन एक्ट प्ले हिन्दी स्पर्धा में यूटीडी के नाटक में चोर का अभिनय करने वाले विद्यार्थी को श्रेष्ठ अभिनेता तथा गवर्नमेंट कॉलेज हिसार के नाटक मेलिसा का अभिनय करने वाली छात्रा को श्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। वन एक्ट प्ले संस्कृत स्पर्धा में सीआरएम जाट कॉलेज हिसार के नाटक में सांडिलय की भूमिका निभाने वाले छात्र को श्रेष्ठ अभिनेता तथा इसी कॉलेज की टीम के नाटक में वसंत सेना का अभिनय करने वाली छात्रा को श्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।