फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ट्रैक्टर से गिरने पर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बालसमंद गांव से कुछ दूरी पर वीरवार सुबह साढ़े पांच बजे ट्रैक्टर से गिरने से 32 वर्षीय आकाश की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आकाश नूर निवास हाई स्कूल में रहता था और मजदूरी का काम करता था। आज सुबह ताऊ के बेटे ईश्वर के साथ राजस्थान सीमा से सटे गांव मुजामा स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करन के लिए जा रहे थे। ईश्वर ट्रैक्टर चला रहा और आकाश साथ में बैठा था। जब बालसमंद गांव से निकले तो अचानक आकाश ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी हालत में उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें