फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पीरांवाली में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Sun, 11 Oct 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव पीरांवाली में शुक्रवार शाम रेलवे ट्रैक पार करते समय गोरखधाम एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

शव गृह में फ्रीजर उपलब्ध नहीं होने के कारण शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जीआरपी के जांच अधिकारी सतपाल ने बताया कि परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।
पीरांवाली निवासी बलविंद्र ने बताया कि 28 वर्षीय करण उसके चाचा का बेटा था। वह अविवाहित था और मजदूरी करता था। उसका छोटा भाई पंजाब में रहता है। करण शुक्रवार सुबह काम के लिए निकला था। शाम करीब साढ़े पांच बजे रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन चालक ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी, जिसके बाद जीआरपी को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

स्टेशन के गेट पर मिला बुजुर्ग का शव
रेलवे स्टेशन के गेट पर एक बुजुर्ग का शव मिला। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी के जांच अधिकारी विजेंद्र ने बताया कि बुजुर्ग की उम्र करीब 60 वर्ष है। उसने भगवा रंग का कुर्ता पहना हुआ है और उसके सिर व दाढ़ी के बाल सफेद हैं। शव को पहचान के लिए जिला नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें