फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महीने में युवा कांग्रेस नेता भव्य बिश्नोई की टूटी सगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के पोते और आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई की सगाई टूट गई है। इसकी पुष्टि खुद भव्य बिश्नोई ने ट्वीट करके की। उसने बताया कि मूल्यों और अनुकूलता में अंतर के चलते उसने यह फैसला लिया। भव्य की करीब 5 माह पहले महरीन परिजादा के साथ सगाई हुई थी। भव्य बिश्नोई की सगाई का मामला काफी चर्चाओं में रहा था। बिश्नोई समाज के लोगों ने इसका विरोध किया था। सोशल मीडिया पर काफी कमेंट किए गए थे। इन सभी विरोध के बीच भव्य ने 13 मार्च 2021 को राजस्थान के जयपुर में अलीला फोर्ट में सगाई हुई थी। कार्यक्रम में कुछ चुनिंदा लोग ही शरीक हुए थे। करीब पांच महीने बाद अब दोनों ने अपनी अलग-अलग राह चुन ली है। दोनों ने सगाई को खत्म करने का एलान किया हैै। महरीन पंजाब के बठिंडा की रहने वाली है। वह मॉडलिंग करती है। कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

भव्य बिश्नोई का ट्वीट
महरीन और मैंने मूल्यों और अनुकूलता में अंतर के कारण अपनी सगाई को तोड़ने का फैसला लिया है। यह जानते हुए कि मैंने महरीन और उसके परिवार को अत्यधिक प्यार और सम्मान दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, मैं सिर ऊंचा करके बिना किसी पछतावे में उनसे दूर जा रहा हूं। मुझे लगता है कि हम एक-दूसरे के लिए बहुत अच्छे थे। मेरे और मेरे परिवार के बारे में झूठ फैलाने वाले कुछ लोगों के लिए मैं कोई स्पष्टीकरण नहीं देना चाहता, लेकिन अगर उनके झूठ मेरी जानकारी में आते हैं, तो मैं व्यक्तिगत और कानूनी तौर पर जवाबदेह ठहराऊंगा। मेरा परिवार और मैं ईमानदारी से रहते हैं और महिलाओं का सम्मान हमारे लिए हमेशा सर्वोच्च रहा है। मैं महरीन और उनके परिवार के लिए प्यार, खुशी और तृप्ति के अलावा और कुछ नहीं चाहता। मैं हमेशा उनके परिवार और दोस्तों का सम्मान करूंगा, और हमारे सुखद और धन्य अनुभव को संजो कर रखूंगा। मैं महरीन को उनके भविष्य की परियोजनाओं और प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें