फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए युवकों ने सहकर्मी पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिंदल चौक के पास एक स्टोर के सेल्समैन साहिल को उसके सहकर्मी दो युवकों ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने साहिल के बयान पर नीरज और गुरमीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में भारत नगर के साहिल ने बताया कि वह जिंदल चौक के पास एक स्टोर पर सेल्समैन है। स्टोर में नीरज और गुरमीत भी काम करते हैं। 6 जुलाई को किसी बात को लेकर नीरज के साथ कहासुनी हो गई थी। नीरज गालियां देने लगा तो उसे दो थप्पड़ जड़ दिए थे। इसके बाद नीरज और गुरमीत शाम को जल्दी स्टोर से चले गए। रात करीब 9:25 बजे घर जाने के लिए स्टोर से बाहर निकला तो नीरज, गुरमीत व दो अन्य युवक बाइक पर आए। दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और गुरमीत ने लोहे के कड़े से नाक पर 3-4 बार वार किए। वहीं नीरज ने लोहे की पाइप से सिर पर वार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें