हिसार। सेक्टर 14 स्थित एक कैफे में पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक के साथ मारपीट की गई। सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जांच अधिकारी सोमबीर के अनुसार, सैनियान मोहल्ला निवासी कैशय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अक्तूबर की रात वह अपने दोस्त कमल के साथ कैफे की छत पर गया था। वहां मौजूद मयंक उर्फ पुच्ची सहित सात युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। आरोप है कि कुकर से सिर पर वार करने से उसे चोट लगी और टांके आए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। युवक ने अपना ब्रेसलेट भी गायब होने की शिकायत दी।