हिसार। स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने गांव मुकलान बस स्टैंड से एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित काबू गिरफ्तार किया। आरोपी से एक मैगजीन व 5 कारतूस भी बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी मुकलान निवासी रवि उर्फ बीणा ने बताया कि वह पिस्तौल और कारतूस फतेहाबाद के रतिया निवासी एक युवक से लेकर आया था। आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मुख्य सिपाही जगतार सिंह ने बताया कि हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम गश्त के दौरान गांव मुकलान बस स्टैंड पर मौजूद थी। उसी समय पातन रोड की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया। वह पुलिस टीम को वापस जाने लगा। शक के आधार पर उसे पकड़कर तलाशी ली तो रवि के पास पिस्तौल, एक खाली मैगजीन और 5 कारतूस बरामद हुए। संवाद