फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तुर्किये निर्मित जिगाना पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सदर थाना पुलिस ने खरड़ अलीपुर निवासी जसबीर उर्फ जस्सू से तुर्किये निर्मित जिगाना .32 बोर पिस्तौल बरामद की है। पिस्तौल की कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार यह पिस्तौल भारत में प्रतिबंधित है। जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम मय्यड़ में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि खरड़ अलीपुर निवासी जसबीर उर्फ जस्सू मय्यड़-खरड़ मार्ग पर अपने फार्म हाउस के पास अवैध पिस्तौल लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पिस्तौल बरामद हुई, जिसकी बैरल पर अंग्रेजी में जिगाना .32 बोर लिखा था। लाइसेंस मांगे जाने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पिस्तौल की कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई है।
पिस्तौल का विवरण
पुलिस के अनुसार यह हथियार लगातार फायरिंग और तेज गति के कारण अपराधियों व गैंगस्टरों के बीच चर्चित रहा है। अतीक अहमद और सिद्धू मूसेवाला से जुड़े हाई-प्रोफाइल मामलों में भी इसका नाम सामने आया था। यह हथियार भारत में प्रतिबंधित है और इसे सीमा पार से अवैध रूप से लाए जाने की बात सामने आई है। यह सेमी ऑटोमेटिक और ऑटोमेटिक पिस्तौल है जो एक बार में 15 से 17 राउंड तक फायर कर सकती है। सातरोड कलां से गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर सुमित उर्फ पिन्नी से भी दो तुर्किये निर्मित पिस्तौल बरामद की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें