फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में हत्या: झगड़े का बीच बचाव करने आए युवक पर तेजधार हथियार से हमला, छाती और गर्दन पर किए कई वार, मौत

Sun, 22 Feb 2026 09:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिसार के सेक्टर 9/11 मोड के नजदीक रविवार की शाम करीब 6:30 बजे मनीरतन रियल एस्टेट के सामने कुछ लड़के आपस में झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान अमन प्रॉपर्टी के मालिक कलम सिंह छुड़वाने के लिए मौके पर पहुंचे। जहां झगड़ा कर रहे अज्ञात युवकों ने कलम सिंह की छाती और गर्दन में धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद कलम सिंह को उपचार के लिए जिंदल हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


कमल सिंह गांव लाडवा के रहने वाले थे और हिसार के मकान नंबर-268 गली नंबर 5 दयानंद कॉलोनी में रहते थे। इस घटना के बाद इलाके के लोग घबराए हुए हैं। वहीं पुलिस मौके पर है और लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें