हिसार। पटेल नगर के मुकुल पर जान से मारने की नियत से राजन ने गोली चलाई थी। इस संबंध में मुकुल के बयान पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने पटेल नगर की वाल्मीकि मोहल्ला निवासी राजन के खिलाफ हत्या प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए गए बयान में पटेल नगर निवासी मुकुल ने बताया कि वह सात मार्च को दोस्त मंगल के घर बैठा हुआ था। इस दौरान रात को राजन उसके घर पर आया। राजन ने कहा कि मेरी मां का जन्मदिन है चलो पार्टी करते है। राजन को पार्टी करने से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर राजन ने मेरे सीने में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल हालत में उपचार के लिए परिजनों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। संवाद