फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 1.70 लाख रुपये से भरा पर्स छीनकर युवक चलती ट्रेन से कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जालंधर-जयपुर ट्रेन में यात्रा कर रही अमरजीत कौर (61) का पर्स छीनकर एक युवक मंगलवार को चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया। पर्स में 1.70 लाख रुपये नकद, दो मोबाइल, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। घटना की शिकायत पर जीआरपी हिसार ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जालंधर की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी अमरजीत कौर ने बताया कि वह गले में पर्स डालकर सो रही थीं। हिसार से ट्रेन के आगे बढ़ने के बाद एक युवक उनका पर्स छीनकर चलती ट्रेन से कूद गया और फरार हो गया। जीआरपी थाना प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
एक अन्य मामले में नारनौंद के गांव बुड़ाना निवासी वेदपाल ने शिकायत दी कि हिसार रेलवे स्टेशन पर एक युवक उसकी जेब से सात हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। जीआरपी ने इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें