फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भैणी अमीरपुर में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 04 Jan 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। उपमंडल के गांव भैणी अमीरपुर में शनिवार देर शाम घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी गई। परिजन गंभीर हालत में हिसार के नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में पैसों के लेनदेन को लेकर आपसी विवाद में वारदात को अंजाम देना सामने आया है। नारनौंद के डीएसपी राज सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भैणी अमीरपुर निवासी 23 वर्षीय साहिल का विदेश भेजने के नाम पर कुछ युवकों से पैसों का लेनदेन था। इसी गांव के अमन ने भी साहिल के रिश्तेदार को विदेश भेजने के नाम पर पैसे दिए हुए थे। इसे लेकर अमन में साहिल के बीच कहासुनी भी हुई थी और दोनों परिवारों के बीच पंचायतें भी हुईं। अमन शाम करीब 7 बजे साहिल के घर पर पहुंचा। इस दौरान दोनों में बहस हो गई। तैश में आए अमन ने पिस्तौल निकालकर साहिल को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही साहिल के परिजन मौके पर पहुंचे तो अमन ने उन पर भी फायर किए, हालांकि उन्हें गोली नहीं लगी। इसके बाद अमन फायर करता हुआ फरार हो गया। साहिल के परिजन उसे हिसार के नागरिक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी की, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सीन ऑफ क्राइम की टीम को मौके पर बुला लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - राज सिंह, डीएसपी नारनौंद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें