फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तेज रफ्तार वैन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गंगवा गांव में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात को एक तेज रफ्तार वैन ने बाइक सहित पैदल राहगीरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में गोविंद (28) की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आजाद नगर थाने से जांच अधिकारी महिपाल ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि गंगवा निवासी गोविंद अपने दोस्त मनीष के साथ बाइक पर सवार की तरफ आ रहा था। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। साथ ही वैन ने पैदल राहगीर बालावास निवासी दिनेश व इंद्रजीत को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में चारों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें