फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 7वीं के छात्र से कुकर्म करने वाला युवक दोषी करार, सजा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला अदालत में 7वीं कक्षा के छात्र से कुकर्म करने के आरोपी अंकित को दोषी करार दिया है। एडीजे सुनील जिंदल की अदालत बुधवार को सजा पर फैसला सुनाएगी। सदर थाना पुलिस ने जुलाई 2020 को धारा 377 सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 9 जुलाई 2020 को सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान अंकित उसके पास गया और उसे कोल्ड ड्रिंक देने का लालच लेकर घर की छत पर बने कमरे में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब छात्र को दर्द हुआ तो उसने अपने परिवार को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार वाले उसे अस्पताल में लेकर गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्चों का मेडिकल करवा कर और मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को जिला अदालत में दोषी करार दिया है। बुधवार को दोषी को सजा सुनाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें