फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: युवक पर चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। निरंकारी भवन रोड पर कुछ युवकों ने एक युवक का रास्ता रोककर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक को परिजनों ने जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया जहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। अर्बन एस्टेट थाने से जांच अधिकारी विजयपाल ने बताया कि मामले में नामजद युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में क्रांति नगर निवासी अजय ने बताया कि वह मजदूरी करता है। 29 मई की रात करीब साढ़े 10 बजे वह जयदेव नगर से अपने घर जा रहा था। निरंकारी भवन के पास आकाश, प्रियांशु व वंश खड़े थे। उन्होंने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ झगड़ा करने लगे। इस पर वह अपने घर की तरफ भागा। जब वह घर के पास पहुंचा तो वहां उन युवकों के अलावा तीन अन्य युवक भी आए। सभी के हाथ में तेजधार हथियार थे। आरोपियों ने उसे पकड़ा और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
नाबालिग भाइयाें ने किशोर पर नुकीली चीज से किया हमला
हिसार। कृष्णा नगर में रविवार को नाबालिग भाइयों ने एक किशोर पर नुकीली चीज से हमला कर घायल कर दिया। घायल नाबालिग जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा जहां उसका उपचार शुरू किया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कृष्णा नगर निवासी नाबालिग ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले दो भाई उसके पास आए और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने किसी नुकीली चीज से उसकी पीठ व कूल्हे पर हमला कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें