फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: भतीजे ने अपनी ताई पर किया हमला, घर में घुसकर चुन्नी से गला दबाने का प्रयास, केस दर्ज

Mon, 15 Sep 2025 05:14 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद

सार

भतीजे ने घर में घुसकर अपनी ताई को जान से मारने का प्रयास किया। इसकी शिकायत पीड़ित महिला ने पुलिस को दी है।  महिला ने भतीजे पर चुन्नी से गला दबाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव माजरा प्याऊ में अकेली रह रही महिला 55 साल की महिला ने अपने भतीजे पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता केला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके पति का निधन करीब 20 साल पहले हो गया था और उनकी कोई संतान नहीं है। 
विज्ञापन


वह गांव में अकेली रहती हैं। महिला के मुताबिक उसके देवर रामफल का बेटा राजेश जबरन दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुस आया और चुन्नी से गला दबाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने डंडे से सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और महिला को सरकारी अस्पताल हांसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हिसार रेफर किया। 

बाद में महिला को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती करवाया गया। पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना नारनौंद पुलिस ने माजरा प्याऊ निवासी राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें