फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: योगेश ने जीती एक और इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन ट्रॉफी

विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ टेनिस ​खिलाडृी योगेश कोहली। 
विज्ञापन
हिसार। गुरुग्राम में आयोजित वर्ल्ड टेनिस टूर आईटीएफ एमटी 400 सीनियर टेनिस प्रतियोगिता में जिले के टेनिस खिलाड़ी योगेश कोहली ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर 11वीं बार ट्रॉफी जीती है। द टेनिस प्रोजेक्ट की ओर से 22 से 29 नवंबर तक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

योगेश अपने खेल को निरंतर तराश रहे हैं। उनका लक्ष्य विश्व रैंकिंग 67 में सुधार के साथ विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर देश का नाम रोशन करने का है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के साथ-साथ फिटनेस भी इस खेल के लिए जरूरी है, जिसके लिए वे अभ्यास के साथ ही अपनी फिटनेस का भी ध्यान रखते हैं। टेनिस के कॅरिअर में ये प्रतियोगिताएं तो एक पड़ाव हैं। अभी काफी लंबा सफर तय करना है। ये प्रतियोगिताएं दुनियाभर के वरिष्ठ टेनिस खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए उनकी विश्व रैंकिंग तय करने के लिए आयोजित की जाती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें