फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्यकुलम के लिए ज्ञान क्रांति यात्रा की शुरुआत आज

Tue, 20 Oct 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों में संस्कारों की शिक्षा के लिए देशभर में आचार्य कुलम खोले जाएंगे। इस पर 5-10 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हिसार में आचार्यकुलम के लिए बीस करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन


योग शिविर में चंदे से आने वाली राशि इसके लिए दी जाएगी। ज्ञान क्रांति यात्रा की शुरुआत मंगलवार 20 अक्तूबर को हिसार से होगी। इसी दिन से महाबीर स्टेडियम में पांच दिवसीय योग शिविर सुबह साढ़े पांच बजे से शुरू होगा।

हिसार में मीडिया से बातचीत करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि योग शिक्षा के साथ राष्ट्र धर्म भी निभाना है। इसके लिए शिक्षा को व्यवसायीकरण से निकालकर संस्कारों की ओर ले जाना है। देश में वैदिक शिक्षा बोर्ड गठित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।
विज्ञापन


इसे मंजूरी मिलने के बाद देश भर के आचार्यकुलम को इनसे जोड़ा जाएगा। आचार्यकुलम में वैदिक शिक्षा संस्कारों व आधुनिकता के साथ प्रदान की जाएगी। हिसार में प्रथम चरण में कुंभा खेडा गांव को इसके लिए चुना गया है। पहला आचार्यकुलम हरिद्वार में खोला जा चुका है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।

योग गुरु ने कहा कि हमने योग को गुफाओं, जटिलताओं, महलों से बाहर निकालकर आम आदमी के जीवन में शामिल किया है। योग जीवन पद्धति के तौर पर शामिल हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक प्रयास से विश्व ने योग को मानते हुए इंटरनेशनल योगा डे तय किया। बीएसएफ ने योगा को ट्रेनिंग में शामिल किया है। सेना, पुलिस, हेल्थ, एजूकेशन सभी सेक्टर में योग को शामिल किया जाना चाहिए। तनाव की विश्व में कोई दवा नहीं है। योगा से ही इसे दूर किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि वे अगले पांच दिन तक हिसार व आसपास कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। एचएयू में जैविक खेती जहर मुक्त खेती कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जीजेयू में युवाओं के लिए आयोजित योग शिविर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 23 को दशहरा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर राकेश कुमार, ईश आर्य, सत्या सांवत, सुरेंद्र हिंदुस्तानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

जल्द लॉन्च होगी आटा नूडल्स
बाबा रामदेव ने कहा कि आटा नूडल्स बाजार में बहुत जल्द लॉन्च होगी। पहले देश भर के आउटलेट्स पर इसे उपलब्ध कराया जाएगा। फिर औपचारिक तौर पर इसे लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले पांच दिन में हिसार में आटा नूडल्स आ जाएगी।

खादी बोर्ड के सवाल पर उन्होंने कहा कि खादी की खरीद कागजों में ही हो रही है। खादी के नाम पर करोड़ों का घोटाला होता रहा है। महात्मा गांधी के स्वदेशी के सपने को साकार करने के लिए कुछ ठोस कदम लेने होंगे। हम भीख नहीं मांगेंगे। अगर हमें खादी बोर्ड सौंपा गया तो हम स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें