फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: हरियाणा में 5 जनवरी तक शीत लहर, घने कोहरे व ठंडे दिन का येलो व ऑरेंज अलर्ट

Mon, 02 Jan 2023 01:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

प्रदेश में एक बार फिर से शीत लहर का कहर देखने को मिल रहा है। येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी है। न्यूनतम तापमान में 5.0 से 7.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। एक बार फिर से उत्तरी बर्फीली हवाओं का रुख मैदानी राज्यों पर हो गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में छाई घनी धुंध। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर पश्चिमी होने से एक बार फिर से प्रदेश के कई जिले शीत लहर की चपेट में आ गए हैं। बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग ने 5 जनवरी तक प्रदेश में शीत लहर, घने कोहरे व ठंडे दिन को येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने के बाद पूरे मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में एक बार फिर से हाड़ कंपा देने वाली सूखी ठंड अपने रंग दिखाने लगी है। एक बार फिर से उत्तरी बर्फीली हवाओं का रुख मैदानी राज्यों पर हो गया है।

इससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 5.0 से 7.0 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज हुई है। साथ ही दो हवाओं के अलग होने पर हल्की बादलवाही भी देखने को मिलीं। रविवार को प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर रात्रि का तापमान 3.0 से 7.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 14 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ में और गिरेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अन्य वर्षों की तुलना में इस साल ठंड के मौसम में उत्तर भारत में कम बारिश हुई है। इसका असर भी मौसम पर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में रात का तापमान और गिर सकता है। अगले दो दिनों तक लोगों को हल्की धुंध का भी सामान करना पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले पांच दिनों में दिन और रात के तापमान में बहुत ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा। अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें