फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विश्व धरोहर दिवस... अग्रोहा टीले की 35 दिन से चल रही खोदाई में मिट्टी के बर्तनों के अवशेष मिले

विज्ञापन
अग्रोहा टीले पर खोदाई करते शोधकर्ता। 
विज्ञापन
अग्रोहा। अग्रोहा टीले की खोदाई का कार्य बीते 35 दिनों से लगातार चल रहा है। शोध के लिए अनेक विश्वविद्यालय के छात्रों व पुरातत्व विभाग के विभागाध्यक्ष ने डेरा डाल रखा है। वीरवार को मिट्टी के बर्तनों के कुछ अवशेष मिले हैं, जिनको शोध के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय पुरात्व सर्वेक्षण के पंडित दिन दयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान एवं ज्ञान केंद्र ग्रेटर नोएडा के निदेशक टी डॉ. अरुण राज वीरवार को निरीक्षण करने पहुंचे। पुरातत्वविद और अग्रोहा उत्खनन के सह-निदेशक डॉ. अरखित प्रधान, उपनिदेशक बनानी भट्टाचार्य ने बताया कि टीले का इतिहास खंगालने के लिए देशभर के विश्वविद्यालयों से पुरातत्व विभागाध्यक्ष व प्रोफेसर की टीम पहुंच रही है। कई विश्वविद्यालयों से पीजी डिप्लोमा छात्र भी टीले की खोदाई के दौरान शोध के लिए पहुंच गए हैं। डॉ. अरखित प्रधान ने बताया कि वीरवार को टीले की गहराई में 10 गुणा 10 का ट्रेंच तैयार किया गया है, जिसका खोदाई की जाएगी। अभी टीले के 27 ट्रेंच में से 19 पर खोदाई कार्य चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें