सिरसा रोड स्थित देवीलाल सदन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अभय सिंह चौटाला।
- फोटो : Hisar
सत्ता में आने के लिए जिस प्रकार से जजपा नेताओं ने पलटी मारी उससे उस दल के लोग ही देखते रहे गए। यही कारण है कि आज उनकी पार्टी के लोग उनसे दूर हो रहे हैं और उनको खोपर कहकर बुला रहे हैं। देवीलाल परिवार के किसी सदस्य को इस प्रकार से पुकारे जाने से चौधरी देवीलाल परिवार के नाम को ठेस पहुंची है और इन लोगों ने चौधरी देवीलाल के नाम को डुबोने का काम किया है। यह बात इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने सिरसा रोड स्थित ताऊ देवीलाल सदन में बुधवार शाम आयोजित जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय ने की।
इनेलो प्रधान महासचिव ने कहा कि बड़ौदा उपचुनाव प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने वाला साबित होगा और इसके बाद भाजपा-जजपा गठबंधन की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार रहने को कहा। सम्मेलन में पूर्व जिला पार्षद अमन सिवाच ने अपने समर्थकों सहित और पूर्व निगम पार्षद मानसिंह चौहान, सतबीर बेनीवाल ने इनेलो में शामिल होने की घोषणा की।
ये रहे मौजूद
सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, प्रकाश भारती, युद्धवीर आर्य, चत्तर सिंह स्याहड़वा, राजेश गोदारा, राज सिंह मोर, सरोज मोर, सुरजीत सिंह सिंधु, नरेंद्र प्रजापति, रणबीर लोहान, एडवोकेट अमित सैनी, सत्यवान पानू, वजीर बूरा, सुरतीत कड़वासरा, वेदकौर पूनिया, मोनिका, मूर्ति देवी, राजीव राजा व प्रवक्ता रमेश चुघ आदि मौजूद रहे।