फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लघु सचिवालय में फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने का काम शुरू

Mon, 02 Dec 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी फायर उपकरण लगाते हुए कर्मचारी। 
विज्ञापन
हांसी। लघु सचिवालय में 35 लाख रुपये की लागत से फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने का काम शुरू हो गया है। अभी ग्रांउड फ्लोर पर यह काम किया जा रहा है। फायर सिस्टम के तहत फायर सायरन, स्मॉक डिटेक्टर व आग लगने पर पानी की बौछार करने वाले उपकरण लगेंगे।
विज्ञापन

फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने के लिए दिल्ली की एक फर्म को टेंडर दिया गया है। यह कार्य लोक निर्माण विभाग की तरफ से करवाया जा रहा है। एजेंसी के कर्मचारी पिछले पांच दिन से उपकरण लगाने का काम कर रहे हैं। प्रथम चरण में यहां पर फायर सायरन व स्मॉक डिटेक्टर लगाए जा रहे हैं। स्मॉक डिटेक्टर से आग का पता लगेगा और तुरंत सायरन बजेगा। ये उपकरण लघु सचिवालय में प्रत्येक कमरे में लगाए जा रहे हैं। एक तल पर चार फायर सायरन लगाए जा रहे हैं। इस फायर सायरन में माइक की सुविधा भी होगी। लघु सचिवालय में आग लगने पर इस सायरन में लगे बटन को दबाकर पूरे परिसर में सूचना दी जा सकती है।
दूसरे चरण में यहां पर आग लगने पर पानी की बौछार करने वाले यंत्र लगाए जाएंगे। इसके लिए परिसर में पानी की लाइन बिछाई जा रही है। यह काम फायर सायरन व स्मॉक डिटेक्टर लगने के बाद होगा। बता दें कि लघु सचिवालय में ग्राउंड फ्लोर पर तहसील कार्यालय, ई-दिशा सेंटर, ट्रेजरी के कार्यालय हैं। वहीं प्रथम तल पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय है। दूसरे तल पर एसडीएम कार्यालय है। साथ ही चुनाव कार्यालय, पटवारी कार्यालय व सहकारी समिति से जुडे हुए कार्यालय भी यही पर हैं।
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में भी फायर सेफ्टी उपकरण लगाए जाएंगे। इसके लिए जल्दी ही टेंडर लगाया जाएगा। इस पर करीब 60 लाख रुपये खर्च होंगे। यहां पर सभी कोर्ट व वकीलों के चैंबर में यह उपकरण लगेंगे।


लघु सचिवालय में फायर सेफ्टी सिस्टम लगवाया जा रहा है। जल्द ही कोर्ट परिसर में भी फायर सेफ्टी सिस्टम लगेगा। आग लगने पर तुरंत ही पूरे परिसर में पता लग जाएगा।- अनिल नरवाल, एक्सईएन, लोकनिर्माण विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें