फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सिलिंडर की किल्लत पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
हिसार के कांग्रेस भवन में गैस सिलिंडर की किल्लत पर प्रदर्शन  करतीं कांग्रेस की कार्यकर्ता।  
विज्ञापन
हिसार। एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के विरोध में शुक्रवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सिलिंडर और खाली बर्तनों को फूलों की माला पहनाकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नरेंद्र भी गायब–सिलिंडर भी गायब के नारे लगाए।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) संतोष जून ने कहा कि जो भाजपा पहले गैस सिलिंडर के मुद्दे पर सड़कों पर उतरती थी वह आज इस समस्या पर मुंह छिपाकर बैठी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने एक साथ गैस सिलिंडर के दाम 60 रुपये बढ़ा दिए हैं और अब स्थिति यह है कि गैस सिलिंडरों की आपूर्ति भी नहीं हो रही।
उन्होंने कहा कि रसोई गैस के बढ़ते दाम और सिलिंडर की किल्लत ने आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। एक ओर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गायब हैं वहीं दूसरी ओर लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे।
विज्ञापन

संतोष जून ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस सरकार के समय 400 रुपये में मिलने वाले गैस सिलिंडर को 250 रुपये में देने का वादा किया था लेकिन आज सिलिंडर की कीमत 932 रुपये तक पहुंच गई है। इसके बावजूद लोगों को सिलिंडर नहीं मिल रहे और महिलाएं दिनभर गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
उन्होंने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। पेट्रोल और डीजल पर अत्यधिक कर वसूली और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने में निष्क्रियता के कारण जनता पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
कृष्णा दुग्गल ने कहा कि जब देश की जनता महंगाई और गैस की किल्लत से जूझ रही है तब केंद्र सरकार इस गंभीर मुद्दे से ध्यान भटकाने में लगी हुई है। महिला कांग्रेस इस जनहित के मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी और जरूरत पड़ी तो सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सरोज श्योराण, सुनीता, कृष्णा देवी, निर्मला, शशिकांत शर्मा, बीरमती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें