फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राजकीय कन्या स्कूल काकड़ौली हुक्मी में छात्र भी ले सकेंगे दाखिला

Wed, 10 Jul 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव काकड़ौली हुक्मी में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को कोएजुकेशन में श
विज्ञापन
बाढड़ा। स्कूली शिक्षा निदेशालय ने गांव काकड़ौली हुक्मी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सहशिक्षा यानी छात्र और छात्राओं को एकसाथ पढ़ाई करवाने के निर्देश दे दिए हैं। अब स्कूल में छात्राओं के अलावा छात्र भी दाखिला ले सकेंगे। इससे पहले स्कूल में केवल छात्राओं के दाखिले का प्रावधान था जबकि छात्रों को निकटवर्ती गांवों के स्कूलों में जाकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

नए निर्देश जारी होने के बाद अब लड़कों को भी इस स्कूल में पढ़ने का अवसर मिलेगा। यह लड़कियों के लिए 12वीं कक्षा तक का स्कूल है और अब यहां सहशिक्षा व्यवस्था लागू की गई है, जिससे छात्र-छात्राएं दोनों ही यहां पढ़ाई कर सकेंगे। लड़कों को माध्यमिक कक्षा के बाद दसवीं या बारहवीं की पढ़ाई के लिए चार किलोमीटर दूर गांव काकड़ौली सरदारा, द्वारका व बाढड़ा जाना पड़ता था। को-एजुकेशन का प्रस्ताव ग्राम पंचायत से पारित करवाकर उपायुक्त व विधायक नैना चौटाला को दिया गया था।



ग्रामीणों ने जताई खुशी, बोले: निर्णय सही
सरपंच रमेश कुमार व जजपा नेता ओमधारा श्योराण ने कहा कि गांव में स्कूल होते हुए भी लड़कों को आठवीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए चार से दस किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। ग्रामीण सीताराम शर्मा, रमेश कुमार, पूर्व सरपंच मांगेराम, राजदीप, देवराज शर्मा, मानबीर नंबरदार, अनिल, सूबेदार गजेसिंह, दिनेश, अजीत कुमार आदि ने खुशी प्रकट की है। सीताराम शर्मा ने कहा कि सरकार का यह निर्णय सही है। लड़कों को गांव में स्कूल होते भी दूसरे स्कूल में पढ़ने जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें