फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला परीक्षार्थियों समेत, बुजुर्गों को खड़े होकर करना पड़ा सफर

Mon, 12 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग की अंतिम चरण की परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों को शहर से जाते समय बसों की कमी के कारण परेशानी हुई। भीड़ के कारण छात्र, छात्राओं समेत आम यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ परीक्षार्थी बसों के गेट से लटककर तो कुछ बसों की छतों पर सवार होकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। बसों के ठसाठस भरे होने के कारण परीक्षा देने पहुंची महिलाओं और युवतियों को बसों में भीड़ के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यही हाल रेलवे स्टेशन का रहा, हिसार से भिवानी जाने वाली ट्रेन में लोगों को बैठने के लिए सीटें भी नहीं मिल पाई। भीड़ के कारण बसों और ट्रेनों में बुजुर्गों को भी खड़े होकर सफर करना पड़ा।
हालांकि रोडवेज ने चंडीगढ़ रूट पर बसों की अतिरिक्त व्यवस्था की थी, लेकिन परीक्षार्थियों की संख्या उम्मीद से ज्यादा थी। डिपो अधिकारी इसका अंदाजा लगाने में नाकामयाब रहे। परीक्षार्थियों को देर शाम तक बसों का इंतजार करना पड़ा। वहीं, टिकट काउंटरों पर भी लंबी लाइनें लगी रही। गौरतलब है कि हिसार में परीक्षा देने के लिए गुड़गांव, फरीदाबाद, कैथल, अंबाला, करनाल आदि से परीक्षार्थी आए थे। जिस कारण इन रूटों पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


50 प्रतिशत ही पहुंचे परीक्षा देने
पिछले चरण की भांति 50 प्रतिशत परीक्षार्थी ही शहर में पांचवें और अंतिम चरण की परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा देने के लिए 7 हजार परीक्षार्थियों को पहुंचना था, लेकिन करीब 3500 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के लिए शहर में 31 केंद्र बनाए गए थे। राजकीय पीजी कॉलेज, जाट कॉलेज, एफसी कॉलेज समेत राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल आदि सेंटरों में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई। करीब सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन


8 फ्लाइंग टीमों ने किया दौरा
परीक्षा केंद्रों पर आठ फ्लाइंट टीमों द्वारा दौरा किया गया। इनमें एचएसएससी की फ्लाइंग टीम, जिला शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन की टीमें रहीं। परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 भी लागू की गई।

वर्जन
शहर में आयोजित की गई परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। हालांकि आधे परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे।
- जगत बिश्नोई, नोडल ऑफिसर, जिला कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें