फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से महिला बोली- करंट से नहीं खेत मालिक की लापरवाही से हुई थी पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। माजरा की महिला ने पति की मौत और बहन व देवरानी के साथ हुई मारपीट के मामले में हांसी की एसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। माजरा निवासी सुनीता देवी ने बताया कि उसके पति सुभाष की मौत 4 अगस्त को खेत में पानी लगाते समय करंट लगने से मौत हुई थी। उस समय पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की थी, मगर अब उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके पति की मौत खेत के मालिक जगदीश शर्मा व उसके बेटे विनोद शर्मा की लापरवाही की वजह से हुई है। इनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। वहीं, एसपी निकिता गहलोत ने मामले में एसआईटी का गठन करने की बात कही है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि इस बारे में उन्होंने एक शिकायत 19 अगस्त को नारनौंद थाना प्रभारी और 20 अगस्त को एक शिकायत डीएसपी को दी थी। थाना प्रभारी उमेद सिंह ने उन्हें नारनौंद थाने में बुलाया और शाम तक थाने में बैठाए रखा। इसके बाद उनके परिचित बलजीत सिंह नायक ने थाना प्रभारी से संपर्क किया तो हांसी के सरकारी अस्पताल में होने की बात कही। अगले दिन उन्हें थाने में बुलाया था। मगर रात को करीब 11 बजे मंगल, कपिल, सतीश, नानक, रोहित व अन्य ने उनके घर मे घुस आए और उसकी देवरानी पूजा व बहन नीलम के साथ मारपीट की। उन्होंने नारनौंद के सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए, लेकिन कार्रवाई नहीं की।
थाना प्रभारी पर आरोप लगाया कि उनका मामला दर्ज न कर उसके देवर सोनू पर सुशील नाम के एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला करने का केस दर्ज किया। उन्होंने हांसी की एसपी से मिलकर पिता-पुत्र के खिलाफ लापरवाही और पूजा व नीलम के साथ हुई मारपीट का मामला दर्ज करने और उनकी शिकायतों पर संज्ञान न लेने पर थाना प्रभारी व सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मामले में एसआईटी का गठन किया गया है। इस बारे में डीएसपी भगत राम और इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह को लिया गया है। जो मामले की जांच कर रिपोर्ट देंगे। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। - निकिता गहलोत, एसपी हांसी
मामले में पुलिस की तरफ से कार्रवाई की गई है। एसआईटी के गठन की उनके पास कोई सूचना नहीं है। हर प्रकार की जांच में सहयोग करेंगे। - उमेद सिंह, थाना प्रभारी नारनौंद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें