फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दो साल तक महिला से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर पति-सास ने घर से निकाला

Tue, 09 May 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अग्रोहा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ उमेश नामक युवक ने करीब दो साल तक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता रहा। आरोपी ने रुपये और सोने की चेन भी हड़प ली थी। आरोप है कि अब आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। इसका पता चलने पर पति और सास ने पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म के आरोपी उमेश और मारपीट करने पर पति व सास पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि दो साल पहले उमेश और उनका परिवार इकट्ठे खेती करते थे। अप्रैल 2021 में एक दिन घर पर अकेली थी, उस समय उमेश घर आया और दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो वायरल करने का दबाव बनाकर तीन बार में आठ लाख रुपये और सोने के साढ़े पांच तोले के गहने ऐंठ चुका है। जनवरी 2023 में सोने की चेन ले ली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें