फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घर से एक परात, दो गिलास चोरी कर भाग रहा युवक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कैमरी गांव के घर में एक युवक चोरी की नीयत से घुसा। जब वह बाहर निकलने लगा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आजाद नगर थाना पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। कैमरी गांव निवासी देवेंद्र ने बताया कि बुधवार को दिन के समय घर में एक युवक घुस गया। ताला तोड़कर एक परात और 2 गिलास चोरी कर भागने लगा। इस दौरान ग्रामीणों ने उसे देख लिया और पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान गंगवा गांव के प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें