फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गढ़ी में मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

Wed, 26 Mar 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। गांव गढ़ी में हांसी-रोहतक रेलवे लाइन पर एक महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मालगाड़ी के नीचे आने से महिला की गर्दन धड़ से अलग हो चुकी थी। महिला के शव को जीआरपी ने नागरिक अस्पताल में रखवाया।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि गढ़ी गांव के पास मालगाड़ी से कटकर एक महिला की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला से कोई दस्तावेज नहीं मिले। इससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने बताया महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है। पहचान न होने पर घटना के 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें