हांसी। जमावड़ी गांव में घर के सामने लघुशंका करने से मना करके पर महिला व उसके बेटे के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मारपीट करने पर दो महिला सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में जमावड़ी निवासी महिला ज्ञारसी ने बताया कि 25 दिसंबर को सुबह 11 बजे वह व उसका बेटा मंगल गली में बैठे हुए थे। उनके घर के सामने महाबीर ने शराब ठेका खोल रखा है। महाबीर उनके सामने खड़ा होकर लघुशंका करने लगा। उसे ऐसा करने से रोका तो वह उनसे झगड़ा करने लगा। महाबीर ने कॉल कर अपने बेटे सोनू, भरत व पत्नी दर्शना, पुत्रवधू प्रिया को मौके पर बुला लिया। उन्होंने पहले उसके बेटे मंगल के साथ मारपीट की फिर उसके साथ मारपीट की। आसपड़ोस के लोगों ने उन्हें बचाया। जिसके बाद लोग उन्हें उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया। पुलिस ने अब उनके बयान के आधार पर महाबीर, उसके दोनों बेटे सोनू व भरत, पत्नी दर्शना, पुत्रवधू प्रिया के खिलाफ मामला दर्ज किया।