फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैतानों के बीच फंसी स्वीटी: सास ने पूजा करने खेत में बुलाया, ससुर ने मारे डंडे; पति ने पूरे शरीर पर दांत काटे

Tue, 01 Jul 2025 09:13 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हिसार)।

सार

स्वीटी ने बताया कि वह चीखती रही, मगर किसी ने नहीं सुना। जैसे-तैसे उसने चुन्नी छुड़ाई और बेटी के साथ भागकर डायल 112 पर फोन किया। इसके बाद मायके वालों को घटना की सूचना दी। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
सास ने पूजा के लिए बुलाया खेत, वहां ससुर और पति ने पीटा - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौंद क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला को पूजा के बहाने खेत में बुलाकर महिला के पति, सास और ससुर ने मिलकर उसकी पिटाई की। पति ने उसको दांतों से काटा और गला घोंटने की कोशिश की। वहीं, महिला की बेटी को भी नहीं बख्शा गया। सास ने उसे बालों से पकड़कर खेत में घसीटा। घायल अवस्था में महिला खुद ही किसी तरह बेटी के साथ वहां से जान बचाकर भागी और पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया। फिलहाल वह नागरिक अस्पताल हिसार में भर्ती है और इलाज करवा रही है।

विज्ञापन

स्वीटी को शराब पीकर मारता था पति
पीड़िता स्वीटी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2002 में नारनौंद के गांव भैणी अमीपुर में हुई थी। शादी के बाद से ही पति शराब पीकर मारपीट करता था। 2020 में भी बुरी तरह पिटाई के बाद उसने पुलिस में शिकायत की थी, जिस पर केस दर्ज हुआ था, तभी से वह तीन बच्चों के साथ मायके रह रही है और कोर्ट में गुजारा भत्ते का केस भी चल रहा है।

सास ने पूजा के बहाने खेत में बुलाया
रविवार को उसकी सास ने फोन कर पूजा के लिए खेत में ज्योत लगाने के लिए बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो खेत में ही बने मकान में पति, सास और ससुर ने मिलकर हमला कर दिया। ससुर डंडा लेकर आया और मारने लगा, सास ने बेटी को बालों से पकड़ा और थप्पड़ मारे, जबकि पति ने पूरे शरीर को दांतों से काटना शुरू कर दिया और गला घोंटने की भी कोशिश की।
विज्ञापन

मैं चीखती रही, मगर किसी ने नहीं सुना
स्वीटी ने बताया कि वह चीखती रही, मगर किसी ने नहीं सुना। जैसे-तैसे उसने चुन्नी छुड़ाई और बेटी के साथ भागकर डायल 112 पर फोन किया। इसके बाद मायके वालों को घटना की सूचना दी। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस पहले भी कार्रवाई नहीं कर रही थी और अब भी टालमटोल कर रही है। वहीं, नारनौंद थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं, मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें