फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 16-17 वासी के बेटे से ओटीपी पूछकर खाते से निकाले 59997 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ऑनलाइन ठगी मामले में ठगों ने सेक्टर 16-17 निवासी रविंद्र कुमार के खाते से 59 हजार 997 रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित ने इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रविंद्र ने बताया कि वह घरेलू कार्य करता है। 26 अप्रैल को वह सामान लेने बाजार गया था। उस दौरान वह अपना मोबाइल घर पर ही भूल गया था। उसके मोबाइल पर कॉल आई, जिसे उसके बेटे गौरव ने उठाया। बेटे को 11वीं कक्षा में एडमिशन दिलाना है और एक दिन पहले ही उसके स्कूल से फीस जमा कराने का मैसेज आया था। आरोपी ने उसके बेटे से कहा कि आप फीस जमा कराओ और एक नंबर आया होगा, उसे बताओ। कॉल स्कूल से समझकर बेटे ने उसे ओटीपी बता दिया। इस पर उसने कहा कि आपकी फीस जमा हो गई है। इसके कुछ देर बाद ही उसके ग्रामीण बैंक के खाते से कुल 59 हजार 997 रुपये निकाल लिए गए। घर पहुंचने पर मामले का पता चला तो उसने बैंक से संपर्क कर खाते को बंद कराया। जांचकर्ता एएसआई दलेर सिंह के अनुसार शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 379, 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छह बार में काटे पैसे
रविंद्र के खाते से छह बार में 5000, 9999, 9999, 9999, 15000 और 10000 रुपये खाते से निकाले गए। रविंद्र के अनुसार उसके खाते में 1 लाख 65 हजार रुपये थे। यदि खाते को जल्द बंद नहीं कराते तो ठग सारे पैसे निकाल लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें