फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कांपते हाथों से बुजुर्ग बढ़ा रहे ज्ञान का सम्मान, सरसाना में 98 वर्षीय धापा देवी ने 80 वर्षीय बेटे के साथ दी उल्लास परीक्षा

विज्ञापन
उल्लास परीक्षा देतीं धापा देवी। 
विज्ञापन
हिसार। कमजोर पैर, चेहरे पर झुर्रियां लेकिन मन में उल्लास..। उम्र का कोई बंधन बुजुर्ग परीक्षार्थियों पर नहीं दिख रहा था। परिजन के साथ सधे कदमों से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और परीक्षा दी। यह नजारा रविवार को उल्लास परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दिखा। परीक्षा के लिए जिले में 369 केंद्र बनाए गए थे जिनमें विभिन्न खंडों से आए 6671 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

सरसाना के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 98 वर्षीय धापा देवी ने 80 वर्षीय बेटे रामस्वरूप के साथ परीक्षा दी।इनके तरह ही 60 से अधिक उम्र के अनेक परीक्षार्थी बेटों, बहू और पोतों के साथ परीक्षा देने आए। परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित समय के अनुसार किया गया। केंद्रों पर स्कूल मुखिया, प्राचार्य, हेडमास्टर और अन्य स्टाफ को जिम्मेदारी सौंपी गई थी ताकि परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से करवाई जा सके। अधिकारियों ने समय-समय पर विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई।

इस परीक्षा में जिले के सभी नौ खंडों से परीक्षार्थियों ने भाग लिया। सबसे अधिक परीक्षार्थी हिसार-2 और उकलाना खंड से रहे जबकि अन्य खंडों से भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली। परीक्षा के सफल आयोजन के बाद अब विभाग की ओर से परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


जिला शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार परीक्षा समाप्त होने के बाद स्कूल प्रमुखों को अपने-अपने स्कूल के परीक्षार्थियों का परिणाम पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने खंड का समेकित परिणाम तैयार कर निर्धारित समय सीमा के भीतर जिला कार्यालय को भेजेंगे।
विज्ञापन



खंड परीक्षार्थियों की संख्या
आदमपुर 462
अग्रोहा 552
बरवाला 498
हिसार-एक 954
हिसार-दो 1192
हांसी-एक 865
हांसी-दो (बास) 502
नारनौंद 576
उकलाना 1070

उल्लास परीक्षा देतीं धापा देवी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें