फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: धूप निकलने के साथ 15 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं पश्चिमी उत्तरी हवाएं

Fri, 09 Feb 2024 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में धूप निकलने के साथ 15 किलोमीटर की रफ्तार से पश्चिमी उत्तरी हवाएं भी चलीं। मौसम के साफ रहने से दिन के तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। हालांकि फिर भी यह सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक आने वाले तीन चार दिनों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी व रात के तापमान में गिरावट आएगी। 12 फरवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 13 व 14 फरवरी के दौरान आंशिक बादलवाही के साथ तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

वीरवार सुबह मौसम एकदम साफ रहा। इसी वजह से सुबह जल्द ही धूप निकल आई। साथ ही तेज गति से ठंडी हवाएं भी चलने लगीं। इस कारण से सुबह के समय काफी ठंड का अहसास हुआ। मगर दिन चढ़ने के साथ-साथ बढ़ी धूप की तपिश ने हवाओं के असर को कम कर दिया। मगर दिन ढलने के साथ ही इन हवाओं ने फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। इस दौरान अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें