फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग के सेक्शन ऑफिसर, आईसीआईसीआई बैंक मैनेजर, कोटक महिंद्रा के डिप्टी मैनेजर सहित 30 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरसीई और अग्रोहा लैब के अलावा आरटीपीसीआर एंटीजन टेस्ट किट से जांच से सोमवार को आई रिपोर्ट में पीडब्ल्यूडी विभाग के सेक्शन ऑफिसर, आईसीआई बैंक मैनेजर, कोटक महिंद्रा के डिप्टी मैनेजर सहित 30 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 23 लोग हिसार के तो सात लोग बाहरी जिले के निवासी हैं। संक्रमितों में मारुति सुजुकी कंपनी ऑपरेटर, जिला अस्पताल के एमओ के दो बेटे, आईसीआईसीआई बैंक के डिप्टी मैनेजर सहित सात माह की गर्भवती की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 1168 हो गया है। सभी को कोविड सेंटर में रेफर किया गया है। विभागीय अधिकारी इनकी हिस्ट्री जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

इनकी दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव
मुल्तानी चौक की रहने वाली 57 वर्षीय महिला और जिला अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के तौर पर तैनात 42 वर्षीय चिकित्सक की दूसरी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। फिलहाल चिकित्सक को खांसी, जुकाम की शिकायत भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें