फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर करेंगे लोगों को डेंगू बुखार के लक्षणों और बचाव के बारे में करेंगे जागरूक : डाॅ. खतरेजा

Wed, 09 Oct 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार में कर्मचारियों की बैठक लेते जिला मलेरिया अ​धिकारी डाॅ. सुभाष खतरेजा।
विज्ञापन
हिसार। जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू बुखार के मरीजाें की संख्या को लेकर मंगलवार को जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. सुभाष खतरेजा ने एमपीएचडब्ल्यू, एमपीएचएस, डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर, आशा वर्कर के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को डेंगू के लक्षण और बचाव की जानकारी दें। लोगों को बताएं कि आसपास पानी एकत्रित न होने दें, पूरी बाजू के कपड़े पहने, आसपास में सफाई रखें। बुखार होने पर तुरंत खून की जांच करवाएं। तकनीकी शाखा प्रभारी मलेरिया विभाग के प्रदीप कुमार ने बताया कि हिसार जिले में अब तक डेंगू के 180 केस सामने आ चुके हैं। मलेरिया के केस संख्या 21 है। गांवों के तालाबों में बरसाती सीजन से पहले और बाद में गंबूजिया मछली डलवाई गई है और प्रत्येक सीएचसी और एसडीएच पर डेंगू के वार्ड रिजर्व किए गए हैं। अभी तक 4761 घरों में लारवा मिलने पर चेतावनी नोटिस दिए गए। इस अवसर पर डाॅ. दीपिका, जितेंद्र कुमार, सुखबीर, बजरंग सोनी, सतीश, सुनील, आशीष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें