हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के एमबीए पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 5 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट जीजेयूएसटी डॉट एसी डॉट इन पर आवेदन कर सकते हैं।
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि एमबीए में कैट 2022 में स्कोर वाले विद्यार्थियों का दाखिला प्राथमिकता के आधार पर पहले किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों के पास कैट स्कोर 2022 नहीं है उनके लिए हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस में एमबीए पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 10 जुलाई सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एमकॉम में दाखिले के लिए भी दोपहर बाद 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा।
11 जुलाई को घोषित किया जाएगा परीक्षा परिणाम
हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के निदेशक प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई ने बताया कि एमबीए व एमकॉम की प्रवेश परीक्षा का परिणाम 11 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट व विभाग के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध होगा। प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे चरण में ग्रुप डिस्कशन एवं इंटरव्यू का आयोजन 12 से 15 जुलाई के दौरान किया जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट 17 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट व बिजनेस स्कूल के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध कराई जाएगी।
ये रहेगा काउंसिलिंग का शेड्यूल
हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के अधिष्ठाता प्रो. कर्मपाल नरवाल ने बताया कि एमबीए में प्रवेश के लिए पहली, दूसरी व तीसरी काउंसिलिंग का आयोजन 18, 21 व 27 जुलाई को होगा। वहीं एमकॉम में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट के अनुसार 19, 21 व 28 जुलाई को पहली, दूसरी व तीसरी काउंसिलिंग होगी। प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए विद्यार्थी विभाग के हेल्प डेस्क नंबर 9466823668, 01662-263111 और 01662-263643 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
एमबीए पाठ्यक्रमों की सीटें
कोर्स-सीट
एमबीए-60
एमबीए फाइनेंस-30
एमबीए मार्केटिंग-30
एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस-30
एमबीए बिजनेस एनालिटिक्स-30
एमबीए हेल्थकेयर-20
एमकॉम-80