फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनबन के चलते पति ने पत्नी को मारी गोली, अग्रोहा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीश कॉलोनी में दंपती के बीच अनबन के चलते पति ने पत्नी को गोली मार दी। गोली महिला की छाती में लगी, जिसे नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुुसार जगदीश कॉलोनी क्षेत्र की रहने वाली महिला पूनम की शादी सिसाय गांव निवासी सोमबीर के साथ हुई थी। बताया जाता है कि विवाह के बाद से ही उनके बीच अनबन चल रही थी। इसको लेकर उसके पति ने बुधवार शाम को करीब 5 बजे घर पर आकर उस पर गोली चला दी। बताया जाता है कि इस पर महिला के परिजनों ने सोमबीर को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस को मौके से एक कारतूस व खोल बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस ने अभी तक महिला के पति को गिरफ्तार करने की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना हैं कि बयान आने के बाद ही उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। महिला के दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें