फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: धुंध की चादर से पहले सड़कों पर खिंचेंगी सफेद लकीरें, जेब्रा क्रॉसिंग भी संवरेगी

विज्ञापन
हिसार सुशीला भवन रोड राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के आगे सड़क पर नहीं बना कोई ज़ेबरा क
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। सर्दियों में धुंध की सफेद चादर सड़कों पर बिछने से पहले शहर की सड़कें सुरक्षा के रंग में रंगी जाएंगी। कोहरे के कारण होने वाले हादसों पर अंकुश लगाने के लिए शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं को सड़कों पर सफेद पट्टियां बनाने, जेब्रा क्रॉसिंग दुरुस्त करने और गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा स्ट्रीट लाइटों की कार्यप्रणाली जांचने और खराब ट्रैफिक साइन बोर्ड बदलने को भी कहा गया है।
विज्ञापन


निदेशालय की ओर से इस संबंध में नगर निगम आयुक्त, जिला नगर आयुक्त और नगर परिषदों व नगरपालिकाओं के कार्यकारी अधिकारियों एवं सचिवों को पत्र जारी किया गया है। अधिकारियों को सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम पूरे करने होंगे। निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सड़कों पर जरूरत के अनुसार सेंटर लाइन, एज लाइन और जेब्रा क्रॉसिंग की मार्किंग करवाई जाएगी। इसके साथ ही कैट-आई यानी चमकने वाले रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। इससे घने कोहरे और कम दृश्यता के दौरान वाहन चालकों को सड़क की दिशा और स्थिति समझने में मदद मिलेगी।

स्कूलों के आसपास होगी विशेष निगरानी

निदेशालय ने स्कूलों, कॉलेजों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। यहां क्षतिग्रस्त, गायब या धुंधले पड़ चुके ट्रैफिक साइन बोर्डों की पहचान की जाएगी। जरूरत के अनुसार उनकी मरम्मत करवाने के साथ नए बोर्ड भी लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों और पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके अलावा सड़कों पर बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों की पहचान कर विशेष मरम्मत अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क की खराब स्थिति के कारण किसी वाहन चालक को परेशानी न हो।

बंद स्ट्रीट लाइटें 24 घंटे में करनी होंगी चालू

कोहरे और अंधेरे के कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए निकाय अधिकारियों को अपने क्षेत्र की सभी स्ट्रीट लाइटों की कार्यप्रणाली जांचने के निर्देश दिए गए हैं। बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को 24 घंटे के भीतर चालू करवाना होगा। जिन स्थानों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, वहां अतिरिक्त लाइटें लगाई जाएंगी। अधिकारियों को पूरी व्यवस्था की जांच कर यह सुनिश्चित करना होगा कि सर्दियों में सड़कें अंधेरे में न रहें।
विज्ञापन


-

शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय की ओर से सड़क सुरक्षा संबंधी प्रबंध पूरे करने के निर्देश मिले हैं। सभी व्यवस्थाएं निर्धारित निर्देशों के अनुसार पूरी की जाएंगी, ताकि कोहरे के दौरान किसी को परेशानी न झेलनी पड़े। - अमित बेरवाल, एमई, नगर निगम।



☰



Template

Image Attachment

Photo Manager

Social Media

Metadata

Attach Document

Translate

Backup

Agency

AI

QrCode

Attch Audio/Video

Last Version
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें