फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नगर निगम ने खुले में चारा डालने वालों के काटे चालान तो लोगों ने बनाए बहाने

विज्ञापन
खुले में चारा डालने पर चालान करते निगम कर्मचारी। 
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की स्वच्छता शाखा की टीम ने वीरवार को खुले में चारा डालने वालों के चालान किए तो लोग चालान से बचने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाते नजर आए। इस दौरान कोई बोलो कि मेरे घर के पास पड़ोसी चारा नहीं डालने देते तो किसी ने कहा कि मुझे इस नियम की जानकारी ही नहीं है। टीम ने इस दौरान तीन लोगों पर जुर्माना किया।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल के निर्देश पर स्वच्छता शाखा की टीम वीरवार को अर्बन एस्टेट-टू में पहुंची। यहां काफी समय से खुले में चारा डाला जा रहा है। अर्बन एस्टेट-टू निवासी अजय स्कूटी पर सवार होकर यहां चारा डालने आया तो टीम ने उसे रोका और कहा कि खुले में चारा डालना प्रतिबंधित है। इस पर उसने कहा कि उसे इस बात की जानकारी नहीं है और वह भविष्य में दोबारा खुले में चारा नहीं डालेगा।
चालान काटने पर हाथ जोड़ महिला ने लगाई गुहार
मॉडल टाउन निवासी अलका ऑटो में सवार होकर यहां चारा डालने पहुंची। महिला के चारा डालने के बाद टीम ने कहा कि खुले में चारा डालने पर उसका चालान होगा तो महिला हाथ जोड़कर बोली कि घर के पास पड़ोसी उसे चारा डालने नहीं देते तो वह यहां चारा डालने आई है, उसका चालान न किया जाए। वह आगे से खुले में चारा नहीं डालेगी। इसके बाद आजाद नगर निवासी निखिल स्कूटी पर चारा डालने यहां आया। टीम ने उससे पूछा तो वह बोला कि उसकी पास में ही दुकान है और वह प्रतिदिन यहां चारा डालने आता है। उसे नियम की जानकारी नहीं है कि खुले में चारा डालना प्रतिबंधित है। टीम ने उक्त लोगों के 200-200 रुपये के चालान किए। इस अवसर पर तकनीकी विशेषज्ञ जसबीर कुंडू, सीटीएल प्रदीप जाखड़, राजेश फौजी, रवि सिंधवानी, अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन

हादसों का कारण बनते हैं बेसहारा पशु
खुले में चारा डालने पर एक ही जगह पर पशु एकत्रित हो जाते हैं और हादसे का कारण बनते हैं। साथ ही खुले में चारा डालने से गंदगी फैलती है। पशुपालक अपने पशुओं को खुला छोड़ते हैं। निगम खुले में चारा डालने वाले पर जुर्माना लगा सकता है। संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल के मुताबिक निगम की तरफ से ढंढूर में गोअभयारण्य का संचालन किया जा रहा है। अगर किसी को पशुओं को चारा डालना है तो गोअभयारण्य या गोशालाओं में चारा डाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें