फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बार एसोसिएशन में वकील ने पूछे सवाल तो नैना चौटाला जल्दी कार्यक्रम खत्म कर निकली

Thu, 16 May 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। बार एसोसिएशन में वकीलों से वोटों की अपील करने गई जजपा की प्रत्याशी नैना चौटाला से एक वकील ने सवाल पूछे। वकील ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री ने हांसी बार के लिए न ही समय दिया व न ही ग्रांट दी। वहीं, नैना चौटाला कार्यक्रम को जल्दी समाप्त कर वहां से लौट गई।
विज्ञापन

नैना चौटाला का दोपहर एक बजे बार एसोसिएशन में कार्यक्रम तय था। तय कार्यक्रम के अनुसार वह कोर्ट परिसर के बार रूम में पहुंची। इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट बारू राम ने उनसे कई सवाल किए। उन्होंने प्रदेश में शिक्षा सुधार, किसानों की हालत सुधार व आमजन से संबंधित कामों के बारे में पूछा।

साथ ही उन्हें भाजपा की बी टीम कहा। बारू राम ने कहा कि उन्होंने वोट दिए हैं तो सवाल पूछना उनका हक है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में एसोसिएशन द्वारा हांसी बार के लिए समय मांगा गया था, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया। न ही कोई ग्रांट दी। इस पर प्रत्याशी नैना चौटाला ने उन्हें जवाब भी दिए। इस पर वह जल्दी ही कार्यक्रम से लौट गई। इसके बाद उन्होंने अन्य क्षेत्रों में जाकर चुनाव प्रचार किया लेकिन यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें