फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर ये क्या हो रहा है साई सेंटर में

Wed, 05 Feb 2014 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साई सेंटर हिसार में नए खिलाड़ियों की भर्ती के लिए मंगलवार को शुरू हुए ट्रायल में लड़कियों की संख्या बेहद कम रही। ट्रायल के लिए 40 ही लड़कियां पहुंचीं जबकि सेंटर में उनकी 100 सीटें हैं। तीन दिवसीय ट्रायल में पहले दिन करीब 200 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन


लड़कियाें के कम आवेदन आना साई सेंटर में हाल ही में हुए यौन शोषण के प्रकरण को माना जा रहा है। साई सेंटर के अतिरिक्त निदेशक राजेंद्र बिश्नोई ने बताया कि सेंटर में दो स्कीम के तहत खिलाड़ियों का चयन किया जाता है।

इसमें साई ट्रेनिंग सेंटर की रिहायशी स्कीम के लिए 12 से 18 साल के खिलाड़ियों को मौका दिया जाता है। साई एक्सीलेंसी सेंटर में 18 से 25 साल तक के खिलाड़ियों को लिया जाता है। इसमें नेशनल, इंटरनेशनल पर प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन


हिसार में हाकी, एथलेटिक्स, कुश्ती, जूडो और बाक्सिंग के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल लिए जा रहे हैं। सेंटर में प्रशिक्षण के लिए चुने जाने वाले खिलाड़ियों को अपने खेल की प्रतिभा को मौके पर दिखाना होगा।

अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा यौन शोषण प्रकरण
हिसार साई सेंटर में कुश्ती का प्रशिक्षण लेने वाली जूनियर वर्ग की बालिकाओं द्वारा कुश्ती कोच पर यौन शोषण का आरोप लगाए जाने के बाद अब तक कार्रवाई किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

पुलिस ने बालिकाओं की शिकायत मिलने के बाद सेंटर का दौरा कर तफ्तीश की तो वहां कुछ अन्य महिला खिलाड़ियों ने भी आरोपी कोच पर लड़कियों के कमरों में जबरन घुसने और छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की, इस बीच बालिकाओं ने साई प्रबंधन को भी कोच के खिलाफ लिखित शिकायत सौंप दी है।
विज्ञापन


प्रबंधन अब कोच के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है जबकि आरोपी कोच अवकाश पर चले गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें