फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आज सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 17 जून तक बारिश के आसार

Mon, 15 Jun 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में 17 जून तक बारिश होने की संभावना है। हालांकि इसके बाद प्रदेशवासियों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। रविवार को चरखी दादरी और रेवाड़ी जिले में अंधड़, हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान समय में एक कम दबाव का क्षेत्र पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के मध्य हिस्सों पर बनने से एक टर्फ राजस्थान और मध्य प्रदेश तक बनी हुई है। इसके असर से दक्षिणी हरियाणा के हिस्सों में आंशिक बादलवाही और एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। हालांकि यह सामान्य से नीचे रहा। रोहतक में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया जो कि प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4.4 डिग्री तक नीचे रहा। भिवानी में यह 19.5 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
19 जून के बाद एक बार फिर से पश्चिमी शुष्क हवाओं के चलने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। कुछ स्थानों पर एक बार फिर से लू चलने की परिस्थितियां बन सकती है। फिलहाल मानसून धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अपने निर्धारित समय पर पहुंचने में कामयाब नहीं होगा, क्योंकि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया नहीं बन रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें