फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: दक्षिणी जिलों में बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि, IMD ने किया येलो अलर्ट जारी

Fri, 14 Mar 2025 08:48 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 16 मार्च तक लगातार मौसम में बदलाव देखने के लिए मिलेगा। एक और विक्षोभ 15 मार्च की रात सक्रिय हो जाएगा, जिसके बाद दोनों विक्षोभ के मिलने से 16 मार्च को भी गतिविधि जारी रहेगी।
विज्ञापन
बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों पर वीरवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के दक्षिणी जिलों में बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि हुई। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक इस विक्षोभ के असर से 16 मार्च तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। उधर आईएमडी ने इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वीरवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का पहले ही दिन असर देखने के लिए मिला। इसके असर से सुबह दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो गया लेकिन शाम को मौसम में अचानक फिर से बदलाव आया। इसके साथ ही बूंदाबांदी भी हुई।

विज्ञापन


वहीं, हल्की बारिश बारिश के ओलावृष्टि हुई। इस दौरान चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, नूंह और पलवल में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हुई। वहीं, प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली रही। इस दौरान पलवल में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, चरखी दादरी में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज रहा, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा।

विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 16 मार्च तक लगातार मौसम में बदलाव देखने के लिए मिलेगा। एक और विक्षोभ 15 मार्च की रात सक्रिय हो जाएगा, जिसके बाद दोनों विक्षोभ के मिलने से 16 मार्च को भी गतिविधि जारी रहेगी। पंजाब से सटे जिलों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला समेत पूर्वी जिलों सोनीपत, करनाल और पानीपत पर इस विक्षोभ का ज्यादा असर रहेगा।



यहां हल्की से मध्यम बारिश और तेज गति से हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां होंगी। वहीं, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह पर हल्का असर देखने के लिए मिलेगा। तेज गति से हवाएं चलने, बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश होने पर दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी, जबकि रात का तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें