फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्वागत है महामहिम...प्रशासन सतर्क, सुरक्षा कड़ी

विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन को लेकर फाइनल रिहर्सल के दौरान कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण क
विज्ञापन
हिसार। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के मद्देनजर रविवार शाम तक प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा रहा। राष्ट्रपति सबसे पहले गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित करने के बाद वे प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पीस पैलेस आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा में 9 आईपीएस के अलावा 26 डीएसपी और 2000 जवानों को तैनात किया गया है। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद राष्ट्रपति का काफिला सड़के मार्ग के जरिये जीजेयू पहुंचेगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ए श्रीनिवासन और उपायुक्त अनीश यादव ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पीस पैलेस में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का निरीक्षण किया और फाइनल रिहर्सल की गई। महामहिम की सुरक्षा के लिहाज से दोनों कार्यक्रम स्थलों और जिन मार्गों से उनका काफिला गुजरेगा, वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। कार्यक्रम स्थलों और आसपास के 1000 मीटर के दायरे में किसी भी मानव रहित वाहन (यूएवी) की उड़ान प्रतिबंधित की गई है। आदेशों की उल्लंघना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा धारा 163 लागू की गई है। इसके तहत कार्यक्रम के मार्ग (दोनों तरफ) व कार्यक्रम स्थल से 100 मीटर की दूरी तक किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग पर पाबंदी रहेगी। पांच या इससे अधिक व्यक्तियों की सभा पर पाबंदी, किसी भी व्यक्ति के हथियार, आग्नेय सशस्त्र, लाठी-डंडे आदि लेकर चलने पर पाबंदी रहेगी।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय विश्वविद्यालय पहुंचे
दीक्षांत समारोह के लिए प्रदेश के राज्यपाल व विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय शाम को विश्वविद्यालय पहुंचे। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने उनका स्वागत किया। कुलपति ने बताया कि राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरन उन्हें सभी व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन


एसपी शशांक कुमार सावने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रपति का काफिला जिन-जिन मार्गों से गुजरेगा, उन पर स्थित ऊंचे भवनों पर हथियार बंद पुलिस बल तैनात किया है, जिनकी नजर हर गतिविधि पर रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर पासधारकों को ही प्रवेश करने दिया जाएगा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
होटल, लाॅज, धर्मशाला की जांच की

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को थाना प्रबंधकों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के अलावा अपने-अपने क्षेत्र के होटल और लॉज की जांच की। इनमें ठहरे लोगों से पूछताछ की गई और दस्तावेज जांचे। एसपी ने आमजन को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं।
परीक्षार्थी समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे
उपायुक्त अनीश यादव ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनजर बोर्ड परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों से अपील की है कि कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप नरवाल ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दे दिए हैं कि इस तरह की व्यवस्था करें कि स्टाफ समय से पहले केंद्र पर पहुंच जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें