फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शटरिंग हटाते ही लटका स्वागत द्वार, एजेंसी को नोटिस

विज्ञापन
हिसार उकलाना मं बना स्वागत द्वार इस तरह से लटक गया था। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : 1
विज्ञापन
हिसार। जिले के उकलाना में भूना-चंडीगढ़ मार्ग से 24 सी की ओर जाने वाले रोड पर नगर पालिका की ओर से 10 लाख रुपये की लागत से स्वागत द्वार बनाया जा रहा है। वीरवार को शटरिंग खोलते ही स्वागत द्वार लटक गया। किसी तरह से लोहे के पोल के जरिये सहारा देकर उसे रोका गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस बारे में संबंधित एजेंसी को नोटिस थमाया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद हरकत में आए नगर पालिका प्रशासन ने हादसे के डर से शुक्रवार को जेसीबी की सहायता से इस ढांचे को गिरा दिया। स्वागत द्वार मामले को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष सुशील साहू व सचिव संदीप गर्ग सुरक्षा का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। नगर पालिका सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निर्माण कार्य में लगी एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है। जांच नगर परिषद टोहाना के एक्सईएन को सौंपी गई है। दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें